{"_id":"c28e1ce0ad930aa59682ec4a07ecd423","slug":"accident-hindi-news-439","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांदू में कार समेत दो लोगों की लाशें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांदू में कार समेत दो लोगों की लाशें बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 31 Dec 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए दो लोगों की लाशें पुलिस को चंबा-पठानकोट मार्ग पर कांदू के पास खाई से कार समेत बरामद हुई हैं। दोनों 29 दिसंबर की आधी रात को घर से चले गए थे। दोनों की पहचान अमित कुमार पुत्र देव राज निवासी द्रमणु और उसके मौसा सुख राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इन दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने उनके परिजन वीरवार को ही डलहौजी थाना पहुंचे थे लेकिन इस दौरान ही कांदू में सड़क के नीचे खाई से दो लोगों के शव बरामद होने की सूचना भी पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला और उनकी पहचान कर ली।
विज्ञापन
शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी वीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन दोनों के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि 29 दिसंबर की रात करीब एक बजे अमित का मौसा सुखराम उनके घर आया और उसने गाड़ी लॉक न होने की बात कही। इसके बाद वह अमित को घर से गाड़ी तक ले गया। इसके बाद दोनों ही घर वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
परिजनों ने 30 दिसंबर को आसपास व रिश्तेदारों में दोनों की खोज की, लेकिन कहीं पर भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद वे 31 दिसंबर को डलहौजी थाना में पहुंच गए। इसके साथ ही दोनों के शव भी बरामद हो गए। शव के पास ही पुलिस ने आल्टो कार को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कड़ी छानबीन कर रही है।