{"_id":"64ef6e77e67e8914580b1bd4","slug":"abvp-raised-slogans-in-rape-case-surrounded-sp-chamba-news-c-88-1-ssml1004-6308-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी ने की नारेबाजी, एसपी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी ने की नारेबाजी, एसपी को घेरा
Wed, 30 Aug 2023 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 30 Aug 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर चंबा में नाबालिग के साथ अधेड़ की ओर से किए गए दुष्कर्म के मामले में खिन्न अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने जिला मुख्यालय में जमकर हो-हल्ला किया। गुस्साए विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद लौट रहे पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की गाड़ी को भी रोक कर विद्यार्थियों ने उन्हें घेर लिया। आखिरकार विद्यार्थियों की समस्या को सुनने के लिए पुलिस अधीक्षक गाड़ी से बाहर निकल आए। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी दिया। 15 मिनट तक पुलिस अधीक्षक विद्यार्थियों को मामले में पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के बारे में बताते रहे। इसके बाद वह पैदल आगे निकले और गाड़ी में बैठकर कार्यालय के लिए रवाना हुए। इसके बाद विद्यार्थियों ने उपायुक्त अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांचकर दोषी को सख्त सजा दिलवाने की मांग उठाई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विवेक चाढ़क और इकाई मंत्री मनीषा ने बताया कि देवस्थल में इस प्रकार के कुकृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित, समाज हित और छात्रहित के लिए काम करती है। कहा कि हाल ही में चंबा नगर में नाबालिग के साथ एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। यह घटना चंबा और देवभूमि के लिए शर्मसार करने वाली है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि विद्यार्थियों ने उन्हें समस्या बताई। इस दौरान उन्हें पुलिस विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।