{"_id":"6aac167f6c87bd777d066ba5","slug":"absence-from-the-sports-field-proves-costly-explanation-sought-from-90-teachers-chamba-news-c-88-1-cmb1003-197005-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खेल मैदान से गैरहाजिरी पड़ी भारी, 90 शिक्षकों से मांगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खेल मैदान से गैरहाजिरी पड़ी भारी, 90 शिक्षकों से मांगा हिसाब
Thu, 17 Sep 2026 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
अंडर-19 छात्रा प्रतियोगिता में ड्यूटी से नदारद पीईटी-डीपीई को नोटिस, 65 ने दिया जवाब
जवाबों की छानबीन शुरू, संतोषजनक कारण नहीं मिला तो फिर जारी किए जाएंगे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खेल मैदान में ड्यूटी लगी थी, लेकिन कई शिक्षक अपनी जिम्मेदारी से नदारद रहे। अब शिक्षा विभाग ने इस मामले में कार्रवाई का अगला कदम शुरू कर दिया है।
अंडर-19 छात्रा वर्ग की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ड्यूटी के बावजूद अनुपस्थित रहे करीब 90 पीईटी और डीपीई को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 65 शिक्षकों ने विभाग को अपना जवाब सौंप दिया है। अब इन जवाबों की बारीकी से जांच की जा रही है।
विभागीय जांच में जिन शिक्षकों के अनुपस्थित रहने के कारण संतोषजनक नहीं पाए जाएंगे, उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी खिलाड़ियों की व्यवस्था और प्रतियोगिता के सुचारू संचालन से जुड़ी होती है। इसलिए बिना उचित कारण ड्यूटी से अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
गत सप्ताह आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता के दौरान कई शिक्षक ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाए गए थे। मामला सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित शिक्षकों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किए और अनुपस्थिति का कारण पूछा। अब 65 शिक्षकों के जवाब मिलने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जवाबों की समीक्षा पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई तय होगी।
सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि करीब 90 शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 65 ने जवाब दे दिया है। जवाबों की जांच की जा रही है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोबारा नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।