फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Abha card is mandatory in Medical College Chamba, slip will not be made without ID

Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में आभा कार्ड अनिवार्य, बिना आईडी नहीं बनेगी पर्ची

Sun, 24 Nov 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Abha card is mandatory in Medical College Chamba, slip will not be made without ID
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों के लिए आभा कार्ड को पर्ची बनाने के लिए अनिवार्य कर दिया है। अब से मरीजों को इलाज के लिए पर्ची प्राप्त करने के लिए अपनी आभा आईडी बतानी होगी। जिन लोगों ने अभी तक आभा कार्ड नहीं बनवाया है, वे मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष के बाहर लगे काउंटर पर इसे बना सकते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना आभा कार्ड के किसी भी मरीज की पर्ची नहीं बनाई जाएगी। हालांकि, वर्तमान में जिनके आभा कार्ड नहीं बने हैं, उनकी पर्ची बनाई जा रही है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही बंद हो जाएगी। बिना आभा कार्ड के इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेडिकल कॉलेज चंबा में जिला की पौने छह लाख आबादी स्वास्थ्य सेवा पाने के लिए निर्भर है। विशेषज्ञ की सेवाएं लोगों को सिर्फ मेडिकल कॉलेज में ही मिलती हैं। इसलिए रोजाना यहां 700 से 800 की ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

आभा कार्ड का मुख्य उद्देश्य मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखना है, जिससे डॉक्टर को मरीज का पुराना इलाज और दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकें। इस कदम से डॉक्टरों को इलाज में मदद मिलेगी, और मरीजों को भी अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड संभालने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। पर्ची काउंटर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रबंधन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि वे पर्ची बनाते सम मरीज की आभा आईडी उसमें जरूर अंकित करें। इससे मरीज का पूरा रिकॉर्ड आभा आईडी में ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभा कार्ड को पर्ची बनाने के लिए अनिवार्य किया गया है। फिलहाल जिन लोगों के आभा कार्ड नहीं बने हैं। उनकी भी पर्ची बनाई जा रही है। लेकिन लोगों को आभा कार्ड बनाना जरूरी है। क्योंकि भविष्य में इसके बिना पर्ची नहीं बनाई जाएगी।

डॉ. मानिक सहगल, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज चंबा

14 अंकों का यूनिक नंबर है आभा हेल्थ आईडी कार्ड
आभा नंबर डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली का हिस्सा बनने के लिए ऐसा कदम है, जो आपके स्वास्थ्य रिकार्ड को पेपरलेस बनाता है। आभा हेल्थ आईडी कार्ड एक 14 अंकों का यूनिक नंबर है, जिसके साथ आप अपने सभी स्वास्थ्य रिकाॅर्ड को डिजिटल रूप है। आभा अकाउंट के तहत बैंक अकाउंट की तरह ही अब आम लोगों का एक हेल्थ आईडी बनेगी। इसमें व्यक्ति के पूर्व में इलाज की पद्धति, ब्लड ग्रुप, बीमारी के प्रकार, किस प्रकार की दवा चली हुई है, सभी तरह का डाटा दर्ज रहेगा। इसमें एक क्यूआर कोड होगा, जिसे किसी भी डॉक्टर के यहां दिखाने और स्कैन करने पर सारा रिकाॅर्ड दिखेगा। सारा रिकाॅर्ड डिजिटल फार्म में उपलब्ध होगा, जिसका एक आईडी और पासवर्ड रहेगा और वह उसी व्यक्ति के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed