{"_id":"69a31f291f1cd084060b74ed","slug":"a-young-woman-was-duped-of-rs-2000-by-hacking-whatsapp-chamba-news-c-88-1-cmb1003-176099-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: व्हाट्सएप हैक कर युवती से दो हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: व्हाट्सएप हैक कर युवती से दो हजार रुपये की ठगी
Sat, 28 Feb 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
शातिर ने रिश्तेदार के नाम से की पैसों की मांग, पुलिस में दर्ज नहीं हुई शिकायत
युवती की लोगों से अपील, सतर्कता बरतें, शातिरों के झांसे में न आएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। इसमें व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदार के नाम पर पैसों की डिमांड की गई।
ठगी का शिकार हुई युवती ने बताया कि उन्हें अपने ही रिश्तेदार के व्हाट्सएप नंबर से मेसेज आया जिसमें तत्काल दो हजार रुपये की मांग की गई। रिश्तेदारी के नाम पर आए मेसेज पर भरोसा कर युवती ने पे टीएम के जरिये 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ट्रांजेक्शन के बाद जब युवती ने फोन कॉल कर रिश्तेदार से संपर्क किया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की पैसों की मांग या लेन-देन से साफ इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि उनके खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है और उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो चुका है। रिश्तेदार के अनुसार हैकर उनके व्हाट्सएप के जरिये कई लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी से भी पैसे नहीं मांगे हैं और लोग ऐसे मैसेज पर भरोसा न करें। वहीं ठगी का शिकार हुई युवती ने क्षेत्रवासियों और जिला चंबा के लोगों से अपील की है कि यदि फेसबुक, व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस तरह का संदेश आए तो इसे नजरअंदाज करें। साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाएं। बताया कि वे जल्द ही पुलिस में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाएंगे। अभी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस की ओर से लोगों को समय समय पर जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोग भी सावधानी बरतें।
--