{"_id":"691a026fa67afd5b990c87f2","slug":"a-young-man-who-went-to-mark-wood-with-a-forest-department-team-died-after-falling-into-a-ditch-chamba-news-c-88-1-cmb1003-166643-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वन विभाग की टीम के साथ लकड़ी चिह्नित करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वन विभाग की टीम के साथ लकड़ी चिह्नित करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत
Sun, 16 Nov 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली की ग्राम पंचायत क्वांरसी के गढ़धार में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक मजदूरी करता था और वन विभाग की टीम के साथ जंगल में लकड़ी चिह्नित करने के लिए गया था। मृतक की पहचान काकू राम (25) पुत्र विष्णु राम निवासी भरवाली, क्वांरसी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार काकू राम वन विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को लकड़ी चिह्नित (मार्किंग) के लिए गया था। मार्किंग से वापस आते वक्त वन रक्षक और वन मित्र पीछे रह गए तो काकू आगे निकल गया। शनिवार को जब काकू राम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों, ग्रामीणों और वन विभाग की टीम उसे ढूंढने निकली।
रविवार को युवक का शव खाई में गिरा मिला। इसकी सूचना तुरंत होली मुख्यालय दी गई। इसके बाद पुलिस और चिकित्सकों की टीम मौके की ओर रवाना हुई है। प्राथमिक जांच के बाद अंदेशा है कि पांव फिसलने से खाई में गिरकर काकू राम की मौत हुई है। उधर, ग्राम पंचायत क्वारंसी के उप प्रधान रंजीत कुमार ने बताया कि गढ़धार के समीप युवक का शव मिला है।