फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A woman who had gone to graze cattle died after falling into a ditch.

Chamba News: पशु चराने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत

Thu, 05 Mar 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A woman who had gone to graze cattle died after falling into a ditch.
चुराह (चंबा)। चरड़ा पंचायत के गांव घेईया में पशु चराने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
विज्ञापन

महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गुभानू पत्नी मोती राम निवासी गांव घेईया के रूप में हुई। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

महिला वीरवार को सुबह अपने पशुओं को चराने के लिए ले गई थी। चरागाह घेईया के समीप उनका पांव फिसल गया। वह गहरी खाई में जा गिरीं। महिला को गिरता देख अन्य लोगों ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने महिला को खाई से निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसडीएम तीसा राजेश कुमार ने बताया कि महिला की खाई में गिरने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत जारी कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed