फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A woman was injured after being attacked with a sickle after blocking her way.

Chamba News: रास्ता रोककर दराती से हमला कर घायल की महिला

Fri, 02 Jan 2026 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Jan 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
A woman was injured after being attacked with a sickle after blocking her way.
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत गांव कुंडोलू में गाली-गलौज के बाद दराती से हमला कर एक महिला को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कुंडोलू डाकघर झज्जाकोठी तहसील चुराह निवासी 35 वर्षीय जयवंती पत्नी हेम प्रकाश ने थाना तीसा में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके पति हेम प्रकाश अपने घर के सामने पेड़ काट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान वह भी अपने पति की मदद के लिए वहां जा रही थी। इसी बीच गांव की ही बीना वहां पहुंची और रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने हाथ में ली हुई दराती से जयवंती पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में जख्म हो गया। घटना के बाद घायल महिला थाना तीसा पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ की गई है। आरोपी पक्ष से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed