फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A vote counting worker saved a colleague's life by administering CPR in time.

Chamba News: मतगणना केंद्र में कर्मचारी ने समय पर सीपीआर देकर बचाई साथी की जान

Mon, 01 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
A vote counting worker saved a colleague's life by administering CPR in time.
चंबा कॉलेज में मतगणना के दौरान अचानक हुआ बेहोश, प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार
विज्ञापन

बेहोश हुए सहकर्मी को समय पर मदद पहुंचाकर बना जीवनरक्षक
मोहम्मद अयूब
चंबा। चंबा कॉलेज में बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के दौरान एक कर्मचारी की सूझबूझ और तत्परता ने उसके साथी की जान बचा ली। मतगणना के बीच अचानक एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक अन्य कर्मचारी ने बिना समय गंवाए उसे सीपीआर देकर राहत पहुंचाई।
जानकारी के अनुसार चंबा कॉलेज के मतगणना हॉल में रविवार को मतगणना कार्य चल रहा था। सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान एक कर्मचारी अचानक जमीन पर गिर पड़ा और पसीने से लथपथ हो गया। घटना से वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कर्मचारी ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बेहोश कर्मचारी को सीपीआर देना शुरू किया। कुछ समय तक लगातार सीपीआर देने के बाद कर्मचारी को होश आने लगा। इसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। चिकित्सकीय देखरेख और उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ तथा सोमवार सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मतगणना केंद्र में उस समय कर्मचारी का छोटा भाई भी ड्यूटी पर मौजूद था। भाई की अचानक बिगड़ी हालत देखकर वह काफी घबरा गया और लगातार उसके होश में आने का इंतजार करता रहा।

सूत्रों के अनुसार मतगणना केंद्र में तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए न तो मेडिकल टीम मौजूद थी और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था थी। ऐसे में मौके पर मौजूद कर्मचारी द्वारा दी गई सीपीआर पीड़ित के लिए जीवनदायी साबित हुई। समय रहते प्राथमिक उपचार मिलने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed