फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A teacher is responsible for the education of 80 children

80 नौनिहालों की पढ़ाई का जिम्मा एक शिक्षक पर

Wed, 18 May 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
A teacher is responsible for the education of 80 children
राजकीय प्राथमिक पाठशाला सालोह पहली,दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थीयों का पढ़ाता अध्यापक।सं? - फोटो : Chamba
चंबा। दिन: बुधवार। स्थान: राजकीय प्राथमिक पाठशाला सालोह। समय: सुबह 11:00 बजे। एक कमरे में दो कक्षाएं और दूसरे कमरे में तीन कक्षाएं बैठाई गई हैं। एक कमरे में जहां अध्यापक विद्यार्थियों को पढ़ा रहा है वहीं दूसरे कमरे में अध्यापक न होने के कारण बच्चे बिना पढ़ाई के बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 80 है। यही अध्यापक कक्षाओं में क्रमवार विद्यार्थियों को पढ़ाई करवा रहा है। 12:00 बजे विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूल पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इसी बीच स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक शुरू होती है जिसमें स्कूल प्रभारी अभिभावकों के साथ स्कूल में अध्यापकों की कमी को लेकर चर्चा करते हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिट्टू कुमार स्कूल में एक और अध्यापक की व्यवस्था अपने स्तर पर करने की बात कर रहे हैं। गांव से ही एक प्रशिक्षण हासिल कर चुकी युवती को स्कूल में पढ़ाई करवाने के बारे में विचार-विमर्श हो रहा है। कुल मिलाकर शिक्षकों की कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल में जेबीटी अध्यापकों के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में एक ही अध्यापक पर 80 विद्यार्थियों की पढ़ाई का जिम्मा है। आलम यह है कि स्कूल में एक ही अध्यापक होने के कारण डाक और अन्य कार्य भी इसी अध्यापक को निपटाने पड़ रहे हैं। नौबत यहां तक आ जाती है कि अगर यह अध्यापक स्कूल के कार्य से कहीं बाहर जाता है तो स्कूल में छुट्टी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुधीर सहगल का कहना है कि स्कूल में अध्यापकों की कमी के बारे में जानकारी है। कहा कि इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों की कमी है। सरकार और विभाग को अवगत करवा चुके हैं। अब स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से ही गांव की प्रशिक्षित युवती को स्कूल में पढ़ाने के बारे में विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed