फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A snake belonging to one of the world's rarest cobra species was spotted in the forests of Chamba.

Chamba News: चंबा के जंगल में दिखा दुनिया की दुर्लभ कोबरा प्रजाति का सांप

Wed, 01 Jul 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
A snake belonging to one of the world's rarest cobra species was spotted in the forests of Chamba.
चंबा के जंगल में दिखाई दिया दुर्लभ मध्य एशियाई कोबरा।स्रोत विभाग
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा के जंगलों में विश्व की सबसे दुर्लभ कोबरा प्रजातियों में शामिल मध्य एशियाई कोबरा (कैस्पियन कोबरा) दिखाई दिया है। वन रक्षक ने जंगल में गश्त के दौरान इस दुर्लभ सांप का वीडियो बनाया, जिसे वन विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए अपने सोशल मीडिया मंच पर साझा किया है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार गश्त के दौरान वन रक्षक की नजर फन फैलाए एक कोबरा पर पड़ी। सांप का स्वरूप सामान्य कोबरा से अलग होने पर उसने उसकी फोटो और वीडियो अपने कैमरे में कैद कर ली। बाद में विशेषज्ञों की जानकारी के आधार पर इसकी पहचान मध्य एशियाई कोबरा (कैस्पियन कोबरा) के रूप में हुई।
विज्ञापन

यह प्रजाति अपनी सीमित भौगोलिक उपस्थिति और दुर्लभता के कारण दुनिया की सबसे कम दिखाई देने वाली कोबरा प्रजातियों में गिनी जाती है। किसी वन क्षेत्र में इसकी मौजूदगी वहां की समृद्ध जैव विविधता का महत्वपूर्ण संकेत मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने दुर्लभ सांप का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर साझा करते हुए लोगों से वन्यजीवों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास का सम्मान करने की अपील की है।
मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि चंबा के जंगल में मध्य एशियाई कोबरा की मौजूदगी दर्ज की गई है। जिले के जंगलों में इस दुर्लभ प्रजाति के अलावा अन्य वन्यजीव भी सुरक्षित वातावरण में पनप रहे हैं, जो क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed