{"_id":"6b05c5794a4e5e61550d8819","slug":"a-sacred-morning-procession-prabhat-pheri-was-taken-out-with-devotion-in-dalhousie-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203961-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में श्रद्धा के साथ निकली पावन प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में श्रद्धा के साथ निकली पावन प्रभात फेरी
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में आयोजित पावन प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। इस दौरान करण मोंगा और डॉ. जयदेव ने अपने-अपने निवास स्थान पर प्रभात फेरी की संगत का श्रद्धा और सत्कार भाव के साथ स्वागत किया।
प्रभात फेरी के दोनों निवास स्थानों पर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान संगत ने गुरबाणी, भजन और कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब का स्मरण किया। गुरबाणी के मधुर स्वर और श्रद्धालुओं के सामूहिक सिमरन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संगत ने गुरु साहिब के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सेवा और सत्कार की सिख परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। संगत ने आपसी प्रेम, भाईचारे और विनम्रता का संदेश दिया। सिख धर्म में संगत और सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। प्रभात फेरी के माध्यम से भी गुरु साहिब की शिक्षाओं और आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने दोनों परिवारों की ओर से की गई सेवा और संगत के आत्मीय स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने वाहेगुरु जी के चरणों में सभी के सुख, शांति और समृद्धि के लिए अरदास की। इस दौरान समूचा क्षेत्र गुरु नानक देव जी की भक्ति और गुरबाणी के रंग में रंगा नजर आया।