{"_id":"67f1190dc7909c571300b0c1","slug":"a-person-carrying-liquor-through-the-forest-was-caught-chamba-news-c-88-1-ssml1006-147721-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगल के रास्ते शराब को ले जाता व्यक्ति दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगल के रास्ते शराब को ले जाता व्यक्ति दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल के रास्ते शराब को ले जाता व्यक्ति दबोचा
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। जंगल के रास्ते देसी शराब की सप्लाई लेकर जा रहा व्यक्ति उस समय पुलिस के हाथ चढ़ गया, जब जंगल का सफर तय करके वह मुख्य सड़क पर पहुंचा। यहां पर पुलिस ने यातायात चेकिंग के लिए नाका लगाया था। जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। जब पुलिस ने उसे पकड़ा और हाथ में लिए कैन को चेक किया तो उसमें देसी शराब बरामद हुई। आरोपी अवैध तरीके से जंगल के रास्ते शराब को ठिकाने पहुंचाने जा रहा था। एएसआई यशपाल सिंह और हेड कांस्टेबल अंगत ने उसे पकड़ कर शराब को जब्त कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज किया। डीएसपी रंजन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने नाके पर तुला राम निवासी सिंगा को पांच लीटर देसी शराब के पास पकड़ा है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।