{"_id":"6ae7749f3804dc702d0a534d","slug":"a-morning-procession-was-organized-to-spread-the-message-of-cleanliness-and-de-addiction-chamba-news-c-88-1-cmb1002-201753-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया
Sun, 01 Nov 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तहत स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया।
सुबह पांच बजे स्कूल परिसर से शुरू हुई प्रभात फेरी बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवी प्रतिदिन रैली और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़ रहे हैं। स्वच्छता अभियान के साथ लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद