फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A modern science lab will be built at Bhalei Vidyalaya at a cost of Rs 1.7 crore.

Chamba News: भलेई विद्यालय में 1.7 करोड़ से बनेगी आधुनिक साइंस लैब

Sun, 07 Dec 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Dec 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
A modern science lab will be built at Bhalei Vidyalaya at a cost of Rs 1.7 crore.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेई में चल रहा साइंस लैब का कार्य:
तेलका (चंबा)। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेई में आधुनिक साइंस लैब के निर्माण को मंजूरी दी है। इस निर्माण कार्य पर 1.7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य युद्धस्तर पर चला है। इस लैब में तीन प्रमुख विज्ञान विषयों के लिए अलग-अलग कमरों में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला तैयार की जाएगी। भलेई स्कूल में नई साइंस लैब बनने से छात्रों को प्रयोगात्मक कार्यों के लिए बेहतर माहौल और उन्नत उपकरण उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

इससे न केवल विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रुचि भी बढ़ेगी। बता दें कि वर्ष 2004 में भलेई स्कूल अपग्रेड हुआ था जिसके बाद साइंस, कला विषय की सुविधा शुरू हुई थी लेकिन, साइंस लैब न होने से कई विद्यार्थी चंबा और बनीखेत के स्कूलों का रुख करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उन्हें नजदीक स्कूल में ही यह सुविधा मिलेगी। वहीं, कार्यकारी प्रधानाचार्य दीप खन्ना ने बताया कि साइंस लैब बनने से 295 बच्चों को लाभ मिलेगा। इसके साथ- साथ बच्चों की भी संख्या बढ़ेगी। विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed