{"_id":"6a21ad8ba3d114cfde03b554","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-forest-adjacent-to-mangala-causing-panic-among-the-villagers-chamba-news-c-88-1-cmb1002-185590-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगला से सटे जंगल में भड़की भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगला से सटे जंगल में भड़की भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 04 Jun 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
मंगला के साथ लगते जंगल में भड़की भयंकर आग। संवाद।
घरों के समीप पहुंची लपटों से बढ़ी चिंता, बारिश से आग पर काबू
शरारती तत्वों पर आग लगाने का संदेह, वन संपदा को भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मंगला पंचायत के साथ लगते जंगल में दोपहर के समय अचानक आग भड़क उठी। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
आग की लपटें रिहायशी क्षेत्र के नजदीक पहुंचने लगीं। इसके चलते लोगों को अपने घरों तक आग पहुंचने की चिंता सताने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय जंगल में आग तेजी से फैलने लगी। गर्म हवाओं और सूखी वनस्पति के कारण आग ने देखते ही देखते बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच क्षेत्र में हुई हल्की बारिश आग बुझाने में मददगार साबित हुई जिससे आग की तीव्रता कम हो गई। हालांकि देर शाम तक जंगल से धुआं उठता रहा जिससे लोगों की चिंता बनी रही।
स्थानीय लोगों में पुष्प कुमार, नीलम कुमारी, रीतिका कुमारी, रीता देवी, अरुण कुमार और जगदेव सिंह ने कहा कि जंगलों में बार-बार लग रही आग के पीछे शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि वन्य जीवों और बहुमूल्य वन संपदा को भी भारी क्षति हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
--