फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A house in Baikunthnagar of Banikhet came under threat due to land sliding

Chamba News: बनीखेत के बैकुंठनगर में जमीन खिसकने से खतरे की जद में आया घर

Tue, 26 Aug 2025 09:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
A house in Baikunthnagar of Banikhet came under threat due to land sliding
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत पुखरी के बैकुंठ नगर वार्ड में बारिश के कारण जमीन खिसकने से एक दोमंजिला मकान खतरे की जद में आ गया है। जमीन खिसकने मकान के बरामदे में दरारें आने से पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। हल्का पटवारी की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई हेतु उपमंडलीय प्रशासन को दे दी गई है। इसके साथ ही प्रभावित परिवार को दो तिरपालें भी मुहैया करवाई गई है। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने भी मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते बैकुंठ नगर वार्ड की रानी देवी के दोमंजिला मकान के अगले हिस्से की जमीन खिसक गई है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते प्रभावित परिवार को रातें डर के साये में काटनी पड रही है। हालांकि भूस्खलन की जद में आए मकान के हिस्से को तिरपाल से ढककर बचाव के कदम उठाए गए हैं। पुखरी पंचायत के उप प्रधान विशाल टंडन ने बताया उपमंडलीय प्रशासन की ओर से बताया कि प्रभावित परिवार को नुकसान की भरपाई हेतु उपमंडलीय प्रशासन से हर संभव आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed