फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A five-story girls' hostel will be built at Chamba College at a cost of 10 crore.

Chamba News: चंबा कॉलेज में 10 करोड़ से बनेगा पांच मंजिला कन्या छात्रावास

Mon, 26 Oct 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 26 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
A five-story girls' hostel will be built at Chamba College at a cost of 10 crore.
100 छात्राओं के रहने की होगी व्यवस्था, मेस की सुविधा भी मिलेगी
विज्ञापन

दूरदराज की छात्राओं को किराये के मकानों से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध करवाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला कन्या छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे इस कार्य के पूरा होने पर करीब 100 छात्राओं को रहने की सुविधा मिलेगी। छात्रावास में मेस की व्यवस्था भी होगी।
छात्रावास का सबसे अधिक लाभ जिले के दूरदराज क्षेत्रों से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए चंबा पहुंचने वाली छात्राओं को मिलेगा। उन्हें निजी कमरों या किराये के मकानों में रहने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इससे अभिभावकों पर आवास का आर्थिक बोझ भी कम होगा। साथ ही छात्राओं को कॉलेज के नजदीक रहने और पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

चंबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं जिला मुख्यालय में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचती हैं। ऐसे में किफायती और सुरक्षित आवास की उपलब्धता उनके लिए अहम है। कन्या छात्रावास तैयार होने से उन्हें रहने की चिंता से राहत मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
10 करोड़ रुपये से हो रहा निर्माण
चंबा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से कन्या छात्रावास का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed