Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A campaign to protect the youth from tobacco will be carried out everywhere, from villages to offices.

Chamba News: युवाओं को तंबाकू से बचाने के लिए गांव से दफ्तर तक चलेगी मुहिम

Wed, 04 Nov 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A campaign to protect the youth from tobacco will be carried out everywhere, from villages to offices.
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत विभागों को सौंपी जवाबदेही, नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बिक्री और हुक्का बार संचालन पर शिकंजा कसने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तंबाकू के खिलाफ जंग अब शिक्षण संस्थानों से निकलकर गांवों और पंचायतों तक पहुंचेगी। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत बुधवार को उपायुक्त कार्यालय चंबा के सभागार में राज्य स्तरीय समन्वय समिति की वर्चुअल बैठक हुई।
इसमें प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न विभागों को अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसी टू डीसी मनमोहन सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता के साथ नियमों का सख्ती से पालन भी जरूरी है। उन्होंने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, कार्यालय, गांव और पंचायत बनाने के लिए विभागों को मिलकर काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान की सफलता केवल जागरूकता कार्यक्रमों की संख्या से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर होने वाले बदलाव से तय होगी। इसके लिए बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों और नियमों के विरुद्ध हुक्का बार चलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को नियमित निगरानी और आपसी समन्वय के साथ अभियान के लक्ष्य हासिल करने को कहा गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed