{"_id":"6a4fd89da37cbbbf490e6098","slug":"a-70-kilometer-journey-to-chamba-is-required-for-an-ultrasound-chamba-news-c-88-1-cmb1003-189393-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अल्ट्रासाउंड के लिए लग रही 70 किलोमीटर दूर चंबा की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अल्ट्रासाउंड के लिए लग रही 70 किलोमीटर दूर चंबा की दौड़
Thu, 09 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
होली का दर्द... सुविधा न होने से 14 पंचायतों के 20 हजार लोगों को हो रही परेशानी
ग्रामीण बोले- गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज ज्यादा हो रहे हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में बीमारी के इलाज से पहले दूरी का दर्द झेलना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच के लिए 14 पंचायतों के करीब 20 हजार लोगों को 70 किलोमीटर दूर चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उठानी पड़ रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से 14 पंचायतों की लगभग 20 हजार आबादी को 70 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज चंबा जाना पड़ रहा है।
लोगों ने कहा कि सरकार ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे तो करती है लेकिन होली क्षेत्र के लोग आज भी अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच के लिए कई बार चंबा ले जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बार-बार आवाजाही का खर्च उठाना कठिन हो जाता है। कई मरीज केवल दूरी और खर्च के कारण समय पर जांच नहीं करवा पाते जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि होली में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से जहां उन्हें कुछ ही रुपये खर्च करने पड़ेंगे लेकिन यहां सुविधा न होने के चलते चंबा जाना पड़ रहा है। ऐसे में करीब चार हजार रुपये की राशि अल्ट्रासाउंड के लिए खर्च करनी पड़ रही है।
रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार, निर्मला देवी, रेखा देवी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में पर्याप्त भवन और अन्य चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन और प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि होली में जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की जाए। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि सरकार को प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार उचित पहल करेगी।
विज्ञापन
--