{"_id":"69833e8d6a91c45d3700e4b2","slug":"a-4-year-old-child-died-after-falling-into-a-tub-filled-with-hot-water-aadapa-village-of-salooni-chamba-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गर्म पानी से भरे टब में गिरने से झुलसे 4 साल के बच्चे की मौत, सलूणी के आडापा गांव में पेश आया था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गर्म पानी से भरे टब में गिरने से झुलसे 4 साल के बच्चे की मौत, सलूणी के आडापा गांव में पेश आया था हादसा
Wed, 04 Feb 2026 06:12 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:12 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में कपड़े धोने के लिए टब में रखे गर्म पानी में गिरने से झुलसे चार साल के बच्चे ने की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सलूणी उपमंडल के आडपा गांव में कपड़े धाेने के लिए टब में रखे गर्म पानी में गिरने से झुलसे चार साल के बच्चे ने आखिर दम तोड़ दिया। घटना 21 जनवरी की है। झुलसे आरव पुत्र सुभाष कुमार को किहार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां मंगलवार को उसकी माैत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को सुभाष कुमार की पत्नी ने कपड़े धोने के लिए टब में गर्म पानी भरा था। इसी दौरान बच्चा खेलते हुए टब में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत किहार अस्पताल ले जाया गया। किहार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीजीआई में उपचार के दौरान बच्चे की हालत लगातार नाजुक बनी रही और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के बयान पर के आधार पर मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। सुभाष खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की माैत पर उनके सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन