{"_id":"6ab405fcc7650d3a31027a76","slug":"chakoli-kihar-road-set-for-a-makeover-tar-to-be-laid-on-a-6-km-stretch-chamba-news-c-88-1-cmb1002-197650-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चकोली-किहार सड़क की बदलेगी सूरत, 6 किमी पर बिछेगी तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चकोली-किहार सड़क की बदलेगी सूरत, 6 किमी पर बिछेगी तारकोल
Wed, 23 Sep 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
1.10 करोड़ से सुधरेगा मार्ग, करीब छह हजार लोगों को मिलेगी राहत
गड्ढों और उखड़ी सड़क से परेशान वाहन चालकों को जल्द मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। लंबे समय से बदहाल चकोली से किहार सड़क मार्ग की अब तस्वीर बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने करीब छह किलोमीटर सड़क पर नई तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
इस कार्य पर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क की मरम्मत पूरी होने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों को गड्ढों व उखड़ी सड़क के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
चकोली-किहार सड़क किहार, सूरी और किलोड़ पंचायतों को आपस में जोड़ती है। इससे करीब छह हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलता है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया था। खासकर बरसात के दौरान समस्या और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन
अब विभाग ने सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इससे मार्ग की हालत सुधरने के साथ लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी। स्थानीय लोगों को भी सड़क के बेहतर होने से रोजमर्रा के आवागमन में राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चकोली से किहार तक छह किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।