फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अमित ने जीता मिस्टर डलहौजी का खिताब

अमित ने जीता मिस्टर डलहौजी का खिताब

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
Chamba Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के यूथ हॉस्टल में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप बाली स्पोर्ट्स एवं फिटनेस क्लब की ओर से करवाई गई। डलहौजी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. कैप्टन जीएस ढिल्लो ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्ढा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता वजन के हिसाब से आठ वर्गों में हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मिस्टर हिमाचल का खिताब दिल्ली के वरुण जुनेजा के नाम रहा। मिस्टर डलहौजी का खिताब डलहौजी के अमित गिल ने अपने नाम किया। आयोजक विनय, मोनी, कन्नू तथा अनुज ने बताया कि हिमाचल के अलावा पंजाब और दिल्ली के प्रतिभागियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। कैप्टन जीएस ढिल्लों ने अपने संबोधन में युवायों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजनों से युवायों को अपनी अच्छी सेहत के प्रति सजग रहने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने कहा कि डलहौजी में इस तरह की प्रतियोगिता पहली बार करवाई गई। उपाध्यक्ष बिशन लाल, पार्षद परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमन महिंद्रू, अजय प्लाहा, हरीश चौधरी इस दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर प्रतिभागियों को ट्राफी, मेडल तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आठ वर्गों में इन्होंने जीते मेडल
50 से 55 किलो वर्ग में पंजाब के अमन ने पहला, डलहौजी के अमित गिल ने दूसरा तथा आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed