{"_id":"18-65513","slug":"Chamba-65513-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने मोबाइल वैन आएगी आपके पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने मोबाइल वैन आएगी आपके पास
Chamba
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी की सभी पंचायतों में आधार कार्ड बनाए जाएंगे। आधार कार्ड को बनाने के लिए मोबाइल वैन का इस्तेमाल किया जाएगा। वैन से जोड़े गए कर्मचारी सलूणी उपमंडल की पंचायतों में जाकर लोगों का आधार कार्ड बनाएंगे। पहली मर्तबा लोगों को घर द्वार आधार कार्ड बनाने की योजना का लाभ मिल पाएगा।
बीडीओ सलूणी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सलूणी उपमंडल में जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके आधार कार्ड जल्द बनाए जाएंगे। आधार कार्ड बनाने के लिए मोबाइल वैन मंगवाई गई है। वैन के माध्यम से लोगों के आधार बनाए जाएंगे। सरकार ने सभी कार्य के लिए आधार कार्ड जरूरी बना दिया है। इसी कड़ी में मोबाइल वैन ग्राम पंचायत आयल ओर नड्डल में 28 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक आधार कार्ड बनाए जाएंगे। सलूणी विकास खंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए दो मोबाइल वैन का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 31 अक्तूबर को एक गाड़ी आयल तथा दूसरी गाड़ी नड्डल पंचायत में जाकर आधार कार्ड बनाने का कार्य करेगी। 3 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक ग्राप पंचायत चींह तथा औहरा में आधार कार्ड बनाए जाएंगे। बीडीओ सलूणी योगेंद्र कुमार ने इसी प्रकार से दो जनवरी 2015 तक सलूणी ब्लॉक में आधार कार्ड बनाए जाएंगे।