फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जंगल में बकरियों चराने गई महिला खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्शना देवी (45) पत्नी लाली राम निवासी गांव गुआर तहसील भरमौर सुबह बकरियों को चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। इस दौरान चामी नामक स्थान पर महिला का अचानक पैर फिसल गया। इससे वह 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुआर गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों अशोक कुमार, राजेश, राजेंद्र, मनोज कुमार व पवन कुमार ने बताया कि गांव में सड़क सुविधा न होने से महिला की मौत हुई है। उनका कहना है कि अगर सड़क की सुविधा होती, तो महिला को बचाया जा सकता था। हादसे के बाद घायल महिला को मुख्य सड़क तक पहुंचाने में करीब दो घ्ंाटे का समय लगा। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में घायल महिला को लाया गया था।उसे काफी गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed