फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। दीपावली के त्यौहार पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिला अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी कैलाशो राम ने बताया कि 20 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक विभाग के कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान कर्मचारियों के लिए ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर दिया है। जिले में अग्निशमन विभाग में करीब 22 कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दीपावली के दिन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कार्यालय में तैनात रहेंगे। दीपावली पर्व के दौरान किसी आगजनी की घटना होने का अंदेशा रहता है। अग्निशमन विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी अनहोनी पर तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शहर व आसपास के इलाके में दीपावली के दौरान कोई भी आगजनी की घटना घटित होती है, तो उससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


वोजर गाड़ियां की व्यवस्था
जिला मुख्यालय में आगजनी की घटना से निपटने के लिए पानी की तीन वोजर गाड़ियां और एक छोटी जीप का प्रबंध किया गया है। बड़ी वोजर गाड़ी में नौ हजार लीटर पानी और दो अन्य वोजर गाड़ियों में 4500 लीटर पानी को स्टोर करने की क्षमता है। विभाग द्वारा शहर के सभी हाइड्रेंट की जांच भी की जा रही है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग की बनीखेत चौकी में भी दीवाली के मौके पर आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए 4500 लीटर पानी की क्षमता वाली दो वोजर गाड़ियां तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed