फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बाइक-ट्रक की टक्कर में दो की मौत

बाइक-ट्रक की टक्कर में दो की मौत

Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
Chamba Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-बनीखेत मार्ग पर देवीदेहरा के समीप वीरवार को मोटरसाइकिल व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल ने भी टांडा ले जाते समय दम तोड़ दिया। उधर, ट्रक चालक फरार है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 29 ए 4779 देवीदेहरा से बाथरी की तरफ आ रही थी। इसमें दो लोग सवार थे। जब वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस स्टॉप पर पहुुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी 48-3559 उनसे टकरा गया। इससे बाइक सवार बाथरी पंचायत के ठेडा गांव निवासी अशीष कुमार (20) पुत्र कांशी राम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा इसी पंचायत के गांव कपरोटी निवासी विजय कुमार पुत्र धर्म चंद घायल हो गया, जिसने टांडा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई बनीखेत मदन कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed