फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चौगान में उतरे राज्य भर के 703 खिलाड़ी

चौगान में उतरे राज्य भर के 703 खिलाड़ी

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय चौगान में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में 11 जिलों व पांच स्पोर्ट्स हॉस्टल के करीब 703 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 17 अक्तूबर तक चलेगी। मंगलवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उपायुक्त चंबा एम सुधा देवी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। इसके अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर प्रीतम डोलटा, उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर व प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुरेंद्र सिंह पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश के 11 जिलों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। उपायुक्त ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्रों की ओर से प्रस्तुति को प्रदेश भर से पहुंचे शिक्षकों व बच्चों ने खूब सराहा। विशेषकर पांगी घाटी की फूल यात्रा को लेकर दी गई प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। एडीपीओ भूषण कुमार व आर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री विकास महाजन ने बताया कि चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में मेजर खेले होंगी। इसमें हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल, बॉक्सिंग और जुड्डों के मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के 11 जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों के खान पान व ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रतियोगिता के प्रबंध और आयोजन के लिए स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। इस अवसर पर ओएसडी नीलम वर्मा, पार्षद अरुणा जसरोटिया, सुशील कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed