{"_id":"18-59119","slug":"Chamba-59119-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातर मेले में गूंजा...साहो जातरा जो जाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातर मेले में गूंजा...साहो जातरा जो जाणा
Chamba
Updated Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
साहो (चंबा)। साहो का ऐतिहासिक साहो जातर मेले में लोक कलाकारों ने खूब समां बांधा। मंगलवार सुबह जगो राम एंड पार्टी ने मुसाधा गायन से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चंद्रशेखर मंदिर परिसर में सुहाली नाटी पेश की। इसके बाद लाल चंद, दुनी चंद राठौर, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र, सोनी, शिव कुमार एंड पार्टी धड़ोग ने चंबियाली लोक गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने साहो जातरा जो जाणा, आया बसोआ, चंबा आर की नदियां पार गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। जातर मेले में हैंडीलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के निदेशक विनीत बिज, पीसीसी सचिव पवन नैय्यर, हिमगिरी पावर प्रोजेक्ट के जीएम एमपी सिंह चंबियाल, अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक लियाकत खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। साहो पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि जातर मेले के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि साहो गांव का 1100 वर्ष पुराना इतिहास है। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक ने कहा कि जातर मेले को जिला स्तरीय दर्जा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर कीड़ी के प्रधान मदन कुमार, परोथा के प्रधान चमेली देवी, रजिंडू के प्रधान सरवण कुमार, विरेंद्र कुमार, साहो के उप प्रधान उदय शर्मा, दीपक शर्मा, वार्ड मेंबर पवन, अरूण कुमार, चेलो देवी, वंदना देवी, सरला, सत्या, लाल हुसैन, पप्पू टंडन, प्ररिक्षित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन