{"_id":"18-56082","slug":"Chamba-56082-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर बार में शराब परोसी तो लाइसेंस रद्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर बार में शराब परोसी तो लाइसेंस रद्द
Chamba
Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा। बीयर बार की आड़ में अवैध तरीके से शराब बेचने वालों की अब खैर नहीं। पकड़े जाने वाले बार के लाइसेंस रद्द हो सकते हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। जल्द विभाग के अधिकारियों द्वारा जगह-जगह बीयर बार में छापेमारी की जाएगी। इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जिला चंबा में एक दर्जन से ज्यादा बीयर बार चल रहे हैं। इसमें से सात के करीब बार शहर में ही हैं। कु छ बीयर बार में अवैध तरीके से शराब बेचने की शिकायतें आबकारी एवं कराधान विभाग के पास पहुंच रही है। बार मालिकों ने बीयर बार के लाइसेंस ले रखे हैं और बार की आड़ में शराब बेचकर बार मालिक अवैध तरीके से शराब बेचकर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। इससे सरकार को टैक्स के रूप में भी चूना लगाया जा रहा है। अवैध तरीके से शराब बेचने का गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा है। संबंधित विभाग को जैसे ही इसकी भनक लगी विभाग ने इसके ऊपर उचित कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त शक्ति चंद पटेल ने बताया कि विभाग की टीम जल्द बीयर बार में छापेमारी करेगी। उन्होंने कहा कि कोई बार में शराब का अवैध कारोबार करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि बार का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। जिला में शराब के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।