फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खेल ने रोका चौगान का मरम्मत कार्य

खेल ने रोका चौगान का मरम्मत कार्य

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान की हालत काफी दयनीय हो गई है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। चौगान से वह हरियाली गायब हो गई है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध रह जाता था। मौजूदा समय में चौगान में घास का नामोनिशान तक नहीं है। इसकी मरम्मत के लिए नगर परिषद ने अभी तक हाथ नहीं बढ़ाया है। हर वर्ष नवंबर माह की 15 तारीख तक इस चौगान में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी जाती थी और इसे बंद कर दिया जाता था। इस बार दिसंबर शुरू होने को है। इसके बावजूद चौगान में लोगों समेत पशुओं की आवाजाही नहीं रुकी है। यहां खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रशासन और नगर परिषद की अनदेखी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए खतरा साबित हो रही है। चौगान की जो दशा आज बनी हुई है, ऐसा सिलसिला आगे भी जारी रहता है तो आने वाले समय में लोगों को चौगान का सिर्फ नाम सुनने को मिलेगा। हालांकि, नगर परिषद ने 15 नवंबर के बाद चौगान की मरम्मत का कार्य शुरू करने की बात कही थी। अभी तक इसकी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। चौगान की मरम्मत को नप ने जिला प्रशासन से मिंजर मेले की इनकम से 25 फीसदी हिस्सा भी मांगा है। इस संदर्भ में नगर परिषद के जिला कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर ने बताया कि चौगान में राजकुमार विजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता चली है। इस कारण चौगान को बंद नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता 24 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद चौगान में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed