{"_id":"18-38718","slug":"Chamba-38718-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एटीएम सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एटीएम सुविधा नहीं
Chamba
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला अस्पताल परिसर में अभी तक एटीएम सुविधा नहीं मिली है। इस कारण स्टाफ सहित उपचाराधीन मरीजों के तीमारदारों को पैसा निकालने के लिए दूर स्थित एटीएम जाना पड़ रहा है। शहर के एटीएम पहले ही परेशानी बने हुए हैं। यहां पेमेंट काउंटरों की तरह दिन भर कतारें लगी रहती हैं। कई बार तो इनके खराब होने पर परेशानी और बढ़ जाती है। जिला अस्पताल परिसर में एटीएम लगाने की मांग लंबे अर्से से हो रही है। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भी यह मांग कर चुका है। एटीएम सेवा शुरू करने की कवायद लंबे समय से चल रही है। इसके लिए अलग-अलग संघ भी मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक अस्पताल परिसर के बाहर एटीएम सेवा शुरू नहीं हो पाई है। एटीएम लगने से मरीजों को भी पैसा निकालने में सुविधा मिलनी थी। अगर अस्पताल परिसर में एटीएम लग जाती है तो मरीजों और स्टाफ को 24 घंटे पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी।
एमएस डा. विनोद शर्मा ने बताया कि एटीएम सेवा शुरू करने को अस्पताल प्रशासन ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। जगह का चयन भी कर लिया गया है। एटीएम लगाने के प्रस्ताव को आलाधिकारियों के समक्ष रखा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, एटीएम लगा दिया जाएगा।