फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पंजाब की तर्ज पर मांगा वेतन

पंजाब की तर्ज पर मांगा वेतन

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। आल हिमाचल राजकीय/अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक संघ के सम्मेलन में सरकारी वाहनों के दुरुपयोग का मुद्दा छाया रहा। संघ के पदाधिकारियों ने इस मामले पर एक कमेटी का गठन कर सरकार को वास्तविकता से अवगत करवाने का निर्णय लिया है। साथ ही मांग की गई है कि छुट्टी वाले दिन सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करते समय अधिकारी चालक को ड्यूटी स्लिप जारी करे। शनिवार को संघ का सम्मेलन शुरू होने से पहले प्रदेशाध्यक्ष शांति स्वरूप को सिक्कों से तोला गया। इसके अलावा सम्मेलन के बाद एक रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

संघ के सम्मेलन में विभिन्न मांगों पर चरचा की गई। प्रदेशाध्यक्ष शांति स्वरूप ने कहा कि संघ प्रदेश सरकार के साथ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बीस साल के बाद विशेष वेतनवृद्धि देने और लोक निर्माण विभाग में विभिन्न श्रेणियों से पदोन्नत कर लगभग 600 चालकों की तैनाती करने के निर्णयों का स्वागत किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों में किराये पर लगाई गई टैक्सी की प्रथा को बंद करने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से राजकीय/अर्धराजकीय चालकों और परिचालकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग भी की। इन मांगों में पीडब्ल्यूडी की तर्ज पर अन्य विभागों में रिक्त पड़े चालकों के पदों को विभिन्न श्रेणियों से पदोन्नति के जरिये भरने, सचिवालय की स्पेशल पे चालकों को देने, पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देने, विभागीय वाहनों की बीमा योजना लागू करने और विभागीय चालकों को टेक्निकल घोषित करने की मांग शामिल है। सम्मेलन में लंबे समय से बंद पड़ी वर्कशापों को शुरू करने की भी मांग की गई। उन्होंने तीसा उपमंडल में पीब्ल्यूडी की बंद पड़ी वर्कशाप को खोलने और पांगी और किलाड़ में खराब पड़े डोजर और अर्धचलित मशीनरी को ठीक करवाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष महान सिंह चौहान ने कहा कि अपनी मशीनरी खराब होने के कारण विभाग को किराये पर मशीनरी लानी पड़ रही है। इस अवसर पर संघ की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर पदम सिंह, महासचिव सूरज ठाकुर, उत्तरी भारत के महासचिव एवं प्रदेश के मुख्य सलाहकार कुलजीत राणा, कोषाध्यक्ष रोशन राजटा, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सतपाल ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन में जिले की सभी यूनिटों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed