{"_id":"30148","slug":"Chamba-30148-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग
Chamba
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गैहरा (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग में रंगाधार के पास एक ट्रक मलबे में फंसने से चंबा-भरमौर मार्ग दो घंटे बंद रहा। सड़क अवरुद्ध हो जाने से सड़क के दोनाें ओर वाहनाें की लंबी कतारें लग गई। इस कारण सवारियां अपने गंतव्य दो घंटे देरी से पहुंची। पहाड़ी से पत्थर मलबा गिरने से सड़क पर वाहन चालकाें को मुश्किलें पेश आ रही हैं। सड़क में मलबा ज्यादा था, इस कारण ट्रक मलबे में फंस गया। बाद में इसे क्रेन के माध्यम से निकाला गया। सवारियों ज्ञान चंद, रमेश कुमार, प्रीत्तम चंद, ओम प्रकाश, दीप राज, पुष्पेंद्र, कपिल, संदीप, नागेश कुमार, ओम प्रकाश, ज्ञान चंद, राकेश कुमार, प्यार चंद का कहना है कि चंबा-भरमौर मार्ग में रंगाधार के पास एक ट्रक मलबे में फंस गया। ट्रक के मलबे में फंस जाने से चंबा से भरमौर और भरमौर से चंबा आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यहां सड़क पर पहाड़ियों से लगातार मलबा गिर रहा है। इस कारण सड़क यातयात के लिए अवरुद्ध हो जा रही है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आरएम चंबा विजय कुमार सपहिया ने कहा कि मार्ग में ट्रक मलबे में फंस जाने से निगम की बसें भी गंतव्य तक दो घंटे देरी से पहुंची हैं।
विज्ञापन
आरएम चंबा विजय कुमार सपहिया ने कहा कि मार्ग में ट्रक मलबे में फंस जाने से निगम की बसें भी गंतव्य तक दो घंटे देरी से पहुंची हैं।