{"_id":"30044","slug":"Chamba-30044-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठकों में अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठकों में अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई
Chamba
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा विभाग की बैठकों में कर्मचारियों को भाग न लेना महंगा पड़ सकता है। शिक्षा विभाग जरूरी बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। विभाग ने कर्मचारियों को चेताया है कि बिना कारण बैठकों में अनुपस्थित रहने पर सस्पेंड तक किया जा सकता है। विभाग की 10 और 15 मई की को होने वाली बैठकों में सभी को भाग लेना जरूरी रखा गया है। इस संबंध में विभाग ने तमाम राजकीय हाई स्कूलाें और सीनियर सेकेंडरी स्कूलाें के प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है। इसके बावजूद कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठकों में शिक्षा विभाग की अलग-अलग योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों और कर्मचारियों को पेश आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा की जाएगी। अगर इस दौरान बैठक से कोई संबंधित अध्यापक, मुख्य अध्यापक या प्राचार्य बैठक में भाग नहीं लेता है तो पहले उनसे बैठक में न आने काकारण पूछा जाएगा। कर्मचारी की ओर से बताए गए कारण से अगर उपनिदेशक सहमत नहीं होते हैं तो सस्पेंशन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए तमाम स्कूलाें में दिए गए लिखित आदेश में स्पष्ट लिखा है।
बैठकों में विभाग के सभी कर्मचारियों का भाग लेना जरूरी है। बैठक में बुलाए गए कर्मचारी अगर हाजिर नहीं होते हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कर्मचारी को सस्पेंड भी किया जा सकता है।
-विजय सिंह ठाकुर, हायर शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
बैठकों में विभाग के सभी कर्मचारियों का भाग लेना जरूरी है। बैठक में बुलाए गए कर्मचारी अगर हाजिर नहीं होते हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कर्मचारी को सस्पेंड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
-विजय सिंह ठाकुर, हायर शिक्षा उपनिदेशक