{"_id":"29945","slug":"Chamba-29945-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज सहित लौटानी होगी विकास निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज सहित लौटानी होगी विकास निधि
Chamba
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल स्तरीय स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक एसडीएम कार्यालय में विधायक कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्थानीय एसडीएम एवं समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार भी उपस्थित थे। एसडीएम ने समिति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए बताया कि वामसी परियोजना को छोड़ बाकी सभी परियोजनाओं की राशि लंबित है। इससे क्षेत्रों में विकासात्मक कार्य नहीं हो पा रहा है।
विधायक ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए समस्त प्रोजेक्ट डवेलपर्ज को निर्देश दिए कि जून माह तक बराबर किश्तों में एलएडीएफ की व्यय राशि अविलंब जमा करवाएं। एसडीएम ने कहा कि जिन प्रोजेक्टों की एलएडीएफ धनराशि लंबित है, उन्हें 12 फीसदी ब्याज सहित यह राशि वापस जमा करवानी होगी। इस अवसर पर वित्त वर्ष 2011-12 के लिए प्रस्तावित कार्यों को संवैधानिक तौर पर मंजूरी दी गई थी। सभी प्रधानों व वार्ड सदस्यों को निर्देश दिए गए कि उन्हें ये कार्य प्रस्तावित वार्ड सभा के द्वारा भी साधारण बहुमत के साथ एक सप्ताह के भीतर अनुमोदित करवाने होंगे। साथ ही एलएडीएफ के तहत होने वाले समस्त कार्य प्रभावित क्षेत्र में ही स्थित होने चाहिए। स्थानीय विधायक ने सैनी प्रोजेक्ट के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मजदूरी की विसंगति पर विचार करे, क्योंकि आस्था प्रोजेक्ट के मुकाबले इस प्रोजेक्ट की मजदूरी में बहुत अंतर है।
इस दौरान वामसी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि ने कहा कि मानसून से पहले ही 500 मीटर सड़क की टारिंग कर दी जाएगी।
इस मौके पर स्थानीय एफआरयू के लिए सभी प्रोजेक्ट डवेलपर्ज को कारपोरेट सोशल रिस्पांसिविलिटी के तहत एक एंबुलेंस वाहन मुहैया करवाने का आग्रह किया गया। प्रोजेक्टों में स्थानीय व हिमाचलियों को रोजगार के मुद्दे पर सभी प्रोजेक्ट एसडीएम भटियात को लेटेस्ट रिपोर्ट मुहैया करवाएं। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।