फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   94 candidate in urben body election

नगर निकाय चुनावों में 94 प्रत्याशी

Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
94 candidate in urben body election
चंबा। जिले में होने वाले शहरी निकाय चुनावों के लिए वीरवार को नाम वापसी के बाद कुल 94 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। वीरवार को 43 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। नाम वापस लेने वालों में पर्यटन नगरी डलहौजी के सबसे अधिक 40 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा नप चंबा और नपं चुवाड़ी से महज दो और एक प्रत्याशी ही चुनाव लड़ने से पीछे हटे हैं। ऐसे में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में उतरे प्रत्याशियों के चेहरे साफ हो गए हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। अब शहरी निकायों में प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्डों से 47 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे। इसमें वीरवार को दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इससे अब चुनावी रण में 45 प्रत्याशी आमने सामने रह गए हैं। वहीं, नगर परिषद डलहौजी के तहत 9 वार्डों से चुनावी समर में उतरने के 67 चाहवानों ने पर्चे भरे थे।
विज्ञापन

वीरवार को यहां से सबसे अधिक 40 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। लिहाजा, अब चुनावी रण में 27 प्रत्याशी ही रह गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत 7 वार्डों में 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसमें महज एक प्रत्याशी ने ही अपना नाम वापस लिया है। अब यहां चुनावी मैदान में 22 प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप ने बताया कि नप चंबा के नामांकन वापसी के दिन दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। अब यहां 45 प्रत्याशी मैदान में हैं।
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि नप डलहौजी के 9 वार्डों के लिए नामांकन वापसी के दिन 40 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। अब 27 प्रत्याशी चुनावी समर में रह गए हैं।
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि नपं चुवाड़ी के के 7 वार्डों में अब 22 प्रत्याशी रह गए हैं। यहां महज एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed