{"_id":"5ccdb655bdec22070264ab9b","slug":"91556985429-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन को दें बच्चों के शोषण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड लाइन को दें बच्चों के शोषण की जानकारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत राजनगर की प्राथमिक पाठशाला थड़ी में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चाइल्ड लाइन चंबा के सौजन्य से किया गया। इसमें स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चों को जागरूक किया गया।
चाइल्ड लाइन टीम सदस्य ने बच्चों को बताया कि चाइल्ड लाइन मुफ्त और आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है। यह बेबस, बेसहारा और मुसीबत में फंसे बच्चों के संरक्षण के लिए कार्य करती है। उन्होंने बताया कि संस्था घर से भागे, लावारिस और कामकाजी बच्चों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। चाइल्ड लाइन बाल विवाह रोकने का भी काम करती है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अगर कहीं भी बाल विवाह, बाल मजदूरी हो रही हो तो लोग इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान चाइल्ड लाइन की ओर से गुड़िया हेल्पलाइन नंबर 1515 के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।