{"_id":"5c584939bdec2273771f2eb6","slug":"91549289785-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैड़का वार्ड के पांच गांवों में तीन सप्ताह से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैड़का वार्ड के पांच गांवों में तीन सप्ताह से बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैड़का वार्ड के पांच गांवों में तीन सप्ताह से पसरा अंधेरा
बिजली बोर्ड का लगाया ट्रांसफार्मर एक ही दिन में हो गया खराब
बिजली बोर्ड से लगाई बिजली बहाल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बैरागढ़ के वार्ड बैड़का के पांच गांवों में पिछले तीन सप्ताह से अंधेरा पसरा है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वार्ड के तहत पांच गांव आते हैं। यहां पिछले तीन सप्ताह से अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वह विद्युत बोर्ड से कई बार आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार वार्ड के तहत करीब साठ विद्युत उपभोक्ता है। पहले भी यहां बिजली गुल हुई थी। इसे बहाल करने के लिए विद्युत बोर्ड की ओर से ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। मगर यह ट्रांसफार्मर वार्ड को सिर्फ एक ही दिन रोशन कर पाया। जबकि अगले ही दिन ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ऐसे में ग्रामीण अंधेरे में राते काट रहे हैं। बैैरागढ़ पंचायत प्रधान नेगी राम, पूर्ण चंद, रिशव कुमार, देसराज, सुरेश कुमार, उत्तम दास, भीष्म सिंह, विक्रम कुमार, चतरो राम और प्रकाश चंद ने बताया कि गांवों में बिजली गुल है। मगर विद्युत बोर्ड ने आज तक इस बारे में कोई पहल नहीं की है। उन्होंने विद्युत बोर्ड से मांग की कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि इस बारे उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण ट्रांसफार्मर खराब है। जल्द ही उक्त वार्ड में बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।