फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिला के 41 सीनियर सेकेंडरी व 16 हाई स्कूल डिफॉल्टर घोषित

जिला के 41 सीनियर सेकेंडरी व 16 हाई स्कूल डिफॉल्टर घोषित

Mon, 31 Dec 2018 09:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
जिला के 41 सीनियर सेकेंडरी व 16 हाई स्कूल डिफॉल्टर घोषित
जिले के 41 सीनियर सेकेंडरी और 16 हाई स्कूल डिफॉल्टर घोषित
विज्ञापन

आईआरडीपी स्कॉलरशिप के लिए खाता संख्या न भेजने से बच्चे शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
स्कूलों की लापरवाही से बच्चे स्कॉलरशिप से वंचित
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। आईआरडीपी स्कॉलरशिप के लिए स्कूलों के अकाउंट नंबर नहीं भेजने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 41 सीनियर सेकेंडरी और 16 हाई स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सख्त हिदायत दी है कि अगर स्कूल प्रभारी पांच दिनों के भीतर अकाउंट नंबर कार्यालय नहीं भेजते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्कूल प्रभारी स्वयं जिम्मेवार होंगे। विभाग के स्कूलों की डिफाल्टर सूची जारी करने के बाद हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने आईआरडीपी स्कॉलरशिप का प्रावधान है। विभाग ने स्कॉलरशिप की अदायगी के लिए स्कूल प्रभारियों से खाता नंबर मांगा था। मगर दो बार रिमाइंडर जारी करने के बावजूद अभी तक स्कूल प्रभारियों ने स्कूल का खाता नंबर नहीं दिया है। ऐसे में विभाग को स्कूलों को पैसा भेजने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 186 स्कूलों से विभाग ने खाता संख्या मांगी थी। इसमें 126 स्कूलों ने ही अकाउंट नंबर विभाग के कार्यालय में भेजें। जबकि अन्य स्कूलों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इस कारण स्कूली बच्चें स्कॉलरशिप से वंचित रह रहे हैं। योजना के तहत आईआरडीपी से संबंध रखने वाले छात्रों को 250 रुपये और लड़कियों को सालाना पांच सौ रुपये दिए जाते हैं। विभाग यह पैसा स्कूलों के खाते में डालता है। मगर स्कूलों ने अकाउंट नंबर नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इन स्कूलों ने नहीं भेजें खाता नंबर
सीनियर सेकेंडरी स्कूल अवांह, बकाणी, बनेटा, भड़ियांकोठी, ब्रेही, चांजू, चीलबंगला, चूहण, देवीकोठी, गागला, घटासनी, हिमगिरी, होबार, जसौरगढ़, झज्जाकोठी, कोलका, लड्डा, लोहटिकरी, लिल्ह, मेल, मलाल, मंगला, मंगली, मोरठू, मउआ, रखेड़, साच चंबा, सलूणी, समोट, सामरा, संघणी, सनवाल, सेईकोठी, सिल्लाघ्राट, सुनारा, सुंडला, तेलका, थल्ली, टिकरू, तीसा, टुंडी, हाई स्कूल अनेनहर, बलेरा, भराड़ा, चूड़ी, ढगोह, धारसिंगा, द्रेकड़ी, गनेड़, ग्रौंडी, जटकरी, जोलना, कंदला, किलोड़, कुरैणा, पणताह और सांह ने खाता नंबर नहीं भेजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 57 स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही स्कूल खाता नबंर जमा नहीं करवाते है तो उनके खिलाफ आगामी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्कूलों को पांच दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed