{"_id":"5c239f48bdec2256eb0d17d0","slug":"91545838408-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिज्म और टेलीकॉम क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण से हासिल करें नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिज्म और टेलीकॉम क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण से हासिल करें नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। एनएचपीसी की स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत चंबा के युवकों और युवतियों के लिए होटल एंड टूरिज्म और टेलीकॉम सेक्टर के प्रशिक्षण पहल वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी प्लाह इंफोटेक में निशुल्क प्रदान करवाए जा रहे हैं। पहल वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी प्लाह इंफोटेक के सेंटर मैैनेजर अर्चना प्लाह ने बताया कि यह सुनहरा अवसर है, जिसमें सभी 18 वर्ष की आयु से 35 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा अपना रजिस्ट्रेशन करवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि कौशल विकास के होटल एंड टूरिज्म से होटल स्टीवर्ड्स का कोर्स एवं टेलीकॉम सेक्टर से कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान करवाया जा रहा है।
इच्छुक युवा इसमें अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं, सफल प्रशिक्षण एवं निरीक्षण के बाद इन्हें जॉब प्लेसमेंट भी करवाई जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों को दो माह तक दोनों कोर्स करवाए जाएंगे। प्रशिक्षणों के तहत विद्यार्थियों को रोजाना कक्षाएं लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा समय-समय पर एनएचपीसी के अनुभवी प्रशिक्षकों से इसका विश्लेषण किया जाएगा और बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा कौशल एवं प्रशिक्षण की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन