{"_id":"5bf16b07bdec22695c1f6c56","slug":"91542548231-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की कार्रवाई का कारोबारी मिलकर करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की कार्रवाई का कारोबारी मिलकर करेंगे विरोध
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। लोक निर्माण विश्राम गृह बनीखेत में रविवार को बनीखेत के व्यापारियों, पुखरी और बनीखेत पंचायत के जनप्रतिनिधियों और होटल संचालकों की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल बनीखेत के मुख्य संरक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि बनीखेत में गंदगी सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इसके समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने की दरकार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने डंपिंग साइट उपलब्ध करवाने पर पंचायत के माध्यम से कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहन का प्रबंध किया जाएगा और कचरे का उचित निपटारा करवाया जाएगा। इसके लिए व्यापारी और गृह स्वामी आर्थिक सहयोग देंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रशासन बिना डंपिंग साइट उपलब्ध करवाए व्यापारियों को नोटिस भेजकर प्रताड़ित कर रहा है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने जब तक डंपिंग साइट उपलब्ध नहीं करवाई जाती तब तक कस्बे के किसी भी व्यापारी को न तो नोटिस जारी किए जाए और न ही उन्हें जुर्माना लगाया जाए। अगर प्रशासन डंपिंग साइट उपलब्ध करवाए बगैर व्यापारियों को नोटिस देगा और जुर्माना करेगा तो व्यापारी सामूहिक रुप से इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
लोगों ने बनीखेत कस्बे में एनएच के किनारे की गंदगी से अटी पड़ी नाली की सफाई नहीं करवाने पर एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों से प्रति भीरोष जताया। साथ ही एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों से जल्द नाली की सफाई करवाने की मांग की गई। बैठक में पुखरी पंचायत की प्रधान नर्मदा थापा, बनीखेत पंचायत के उपप्रधान अरुण रामा (अनु), पुखरी पंचायत उपप्रधान विशाल टंडन, बीडीसी सदस्य संजीव कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पवन टंडन, अनुराधा टंडन, मेलाराम और कैप्टन नरेंद्र सिंह समेत व्यापार मंडल बनीखेत के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन