{"_id":"5bd74209bdec22697879be15","slug":"91540833801-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झौड़ा-सलूणी मार्ग पर शुरू हुई निगम की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झौड़ा-सलूणी मार्ग पर शुरू हुई निगम की बस सेवा
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। सलूणी-झौड़ा मार्ग पर सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। तेलका और सलूणी क्षेत्र के लोग लगातार दो वर्षों से सलूणी-झौड़ा वाया लिग्गा पर सरकारी बस चलाने की मांग कर रहे थे। इसको मद्देनजर रखते हुए सरकार और विभाग ने सोमवार को इस क्षेत्र के लिए बस सेवा शुरू कर दी है।
बस चलने से ग्राम पंचायत भजोत्रा, बाड़का, सेरी, मौड़ा, सालवां, सियुला, द्रेकड़ी, लिग्गा, खरल और टिकरू पंचायतों के लोगों को तहसील मुख्यालय आने जाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, उक्त रास्ते में पड़ने वाले स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी बस शुरू होने का लाभ मिलेगा।व्यापार मंडल तेलका अध्यक्ष देसराज बसंत, राजकुमार शर्मा, प्रह्लाद देवल, सुरेश कुमार, केहर सिंह ठाकुर, प्रकाश कपूर, हंसराज, जर्म सिंह, तेज राम, सतीश ठाकुर, चमारू राम, जर्म सिंह, कमलेश कपूर, पृथ्वी राज और नरेश कुमार का कहना है कि झौड़ा से सलूणी के लिए सुबह के समय निगम की बस चलने से काफी राहत मिली है। लोगों ने बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर और आरएम चंबा सुभाष का आभार जताया है। आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए झौड़ा-सलूणी सड़क मार्ग पर बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन