{"_id":"5b9d3e15867a557f6016691d","slug":"91537031701-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरा पंचायत के चार गांवों में तीन माह से बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरा पंचायत के चार गांवों में तीन माह से बस सेवा बंद
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। ग्राम पंचायत देहरा के अधीन आने वाले चार गांवों में बीते तीन माह से एचआरटीसी की बस बंद पड़ी है। बस सेवा के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा न होने पर ग्रामीणों को निजी वाहन हायर कर गंतव्यों की तरफ कूच करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार एचआरटीसी चंबा डिपो प्रबंधन से बस सेवा को आरंभ करने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसे अभी तक समस्या जस की तस ही बनी हुई है। इस कारण ग्रामीणों में एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति खासा रोष है। ग्रामीणों ने दो-टूक शब्दों में कहा कि मार्ग के सुचारू होने के बाद भी निगम प्रबंधन का बस सेवा को आरंभ न करवाया चिंता का विषय है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी उपप्रधान सोभिया राम, चैन लाल, गुरदियाल सिंह, बर्फी राम, मुलख राज, ध्यान सिंह, जस्सा राम, राजू महाजन ने बताया कि देहरा पंचायत के चार गांवों में तीन माह से बस सेवा का बंद होने से लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर जाकर ही बस मिलती है। देहरा पंचायत के कुंडा, कल्पेही, मौरा और दंतुई गांव के ग्रामीणों ने बस सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन