फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-अथेड़ सरकारी बस सेेवा हो बहाल

चंबा-अथेड़ सरकारी बस सेेवा हो बहाल

Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा-अथेड़ सरकारी बस सेेवा हो बहाल
hrtc shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तेलका (चंबा)। उपमंडल सलूणी की ग्वालू, करवाल, सेरी, मांझली और ठाकरी मट्टी सहित अन्य पंचायतों को छह माह से सरकारी बस सेवा बंद है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली चंबा-अथेड़ सरकारी बस सेवा बंद हो गई है। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग बस सेवा को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह एचआरटीसी प्रबंधन और जिला प्रशासन से इस बारे में मांग कर रहे हैं।


मगर अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। अविनेश शर्मा, सतीश शर्मा, रोशन लाल, संजय कुमार, दीपक ठाकुर, रोहित कुमार, नवदीप कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, मुनीष कुमार, बिहारी लाल, विजय कुमार, रतन सिंह और हेमराज का कहना है कि चंबा से अथेड़ के निगम की एकमात्र ही बस चलती थी। इसमें काफी सवारियां होती थी। इससे निगम को भी अच्छी आय हो रही थी। मगर नीली बसें बंद होने के कारण इस रूट पर निगम की कोई भी बस नहीं चल रही है। इससे लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार निगम से उक्त रूट पर बस चलाने के मांग की है। मगर अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। लोगों ने निगम से मांग की है कि चंबा अथेड़ सड़क मार्ग पर निगम की साधारण बस चलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed