फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा में बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे जेबीटी के 43 पद

चंबा में बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे जेबीटी के 43 पद

Wed, 04 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे जेबीटी के 43 पद
फाइल फोटो - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में अनुबंध आधार पर बैचवाइज जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग उन्हीं अभ्यर्थियों की होगी जो जेबीटी और टेट पास हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने काउंसलिंग के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की सत्यापित फोटो कॉपी साथ लानी होगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रोफेशनल योग्यता, टेट पास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड, जन्मतिथि के लिए दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, हिमाचली, आईआरडीपी, ओबीसी, शारीरिक रूप से अक्षम, एक्स सर्विस मैन, वॉर फ्रीडम फाइटर और वर्तमान की पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी है। पहली नियुक्ति जिले के दुर्गम क्षेत्रों में की जाएगी।

यह रहेगा रोस्टर
सामान्य/14, जनरल/एक्स सर्विस मैन-5, जनरल/आईआरडीपी-3, जनरल/पीएच-1, जनरल स्पोर्ट्स-1, ओबीसी-7, ओबीसी/आईआरडीपी-1, एससी-6, एससी/ एक्ससर्विसमैन-1, एससी/एफएफ-1, एससी आईआरडीपी-1 और एसटी श्रेणी से दो पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


11 जुलाई को होगी काउंसलिंग : संजीव पुरी
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने बताया कि काउंसलिंग 11 जुलाई को ब्वॉयज स्कूल चंबा में रखी गई है। कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू होगी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के दौरान उक्त प्रमाण पत्र अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed