{"_id":"5b37a97d4f1c1b254d8b9426","slug":"91530374525-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के साये में पढ़ने को मजबूर डियूर स्कूल के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के साये में पढ़ने को मजबूर डियूर स्कूल के विद्यार्थी
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
school shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किहार (चंबा)। रावमापा डियूर के अनसेफ घोषित विद्यालय भवन में 350 विद्यार्थी मौत के साये में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। हैरानी की बात तो यहां यह है कि वर्ष 2012 में असुरक्षित घोषित भवन को गिराकर नया भवन बनाने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। ऐसे में यहां पढ़ने वाले बच्चे आज भी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वहीं शिक्षा विभाग और लोनिवि एक दूसरे पर रिपोर्ट न सौंपने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे साफ है कि सरकारी तंत्र में इन 350 बच्चों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। यही वजह है कि आज तक इस मसले पर विभाग और प्रशासन ने कोई उचित कदम नहीं उठाया है।
गौरतलब हो कि रावमापा डियूर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक स्कूल की दीवार टूट गई। जिस जगह दीवार का मलबा गिरा वहां पर बच्चे प्रार्थना करते हैं। हादसा शुक्रवार सुबह नौ बजे हुआ, जब स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कूल गेट खोल रहा था। इसी दौरान भवन की दीवार क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीवार के पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। यही हादसा सुबह साढ़े नौ बजे होता तो शायद कई बच्चे चपेट में आ सकते थे। वहीं स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी को दी। प्रशासन की ओर से स्कूल प्रबंधन को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद ने स्थानीय प्रशासन से अनसेफ भवन की जगह नया भवन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन को एहतियात बरतने के निर्देश : एसडीएम
एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि उनके ध्यान में स्कूल प्रबंधन ने यह मामला लाया है। स्कूल प्रबंधन को एहतियात बरतने को कहा गया है। जल्द ही अनसेफ भवन को डिस्मेंटल कर नया भवन बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि रावमापा डियूर के भवन को असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके बाद लोनिवि ने भवन का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट सौंपी जानी थी। लेकिन, लोनिवि ने अभी तक रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। यहीं कारण है कि अब तक इस भवन को डिस्मेंटल नहीं किया जा सका है।लोनिवि के अधिशासी अभियंता अरूण पठानिया ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा रावमापा डियूर के अनसेफ घोषित किए गए भवन की रिपोर्ट विभाग को सौंपी ही नहीं गई है। ऐसे में शिक्षा विभाग उन्हें विद्यालय की रिपोर्ट सौंपता है तो जल्द ही इस भवन को डिस्मेंटल करवा दिया जाएगा।