{"_id":"5b3122044f1c1b254d8b85e4","slug":"91529946628-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-सिढ़कुंड सड़क पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स को गंभीर चोटें आई हैं। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान शक्ति प्रसाद पुत्र व्यास देव निवासी पहलूंई के रूप में हुई है। जबकि घायल कुलदीप कुमार खगोता का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दोनों चंबा से सिढ़कुंड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गैला के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी को शक्ति प्रसाद चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी को खाई में गिरता देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार दुुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन