फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सिहुंता से लंबे रूटों पर चलाएं एचआरटीसी की बसें

सिहुंता से लंबे रूटों पर चलाएं एचआरटीसी की बसें

Sat, 10 Feb 2018 10:42 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता से लंबे रूटों पर चलाएं एचआरटीसी की बसें
hrtc - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सिहुंता इकाई की मासिक बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान बीएम शेख ने की। बैठक के दौरान पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। सबसे पहले पेंशनरों ने आठ फीसदी अंतरिम राहत बकाया सहित देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। प्रेस सचिव डॉ. सोमदत्त शर्मा ने बताया कि सिहुंता से लंबे रूटों पर बसें चलाने को लेकर एचआरटीसी से मांग की है। इसके लिए सात बस रूटों को चिन्हित किया गया है। इस संबंध में बाकायदा प्रस्ताव पारित किया गया है। इसको लेकर एसोसिएशन की ओर एक प्रस्ताव बनाकर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को भेजा जाएगा। इसके अलावा सिहुंता, टुंडी और धुलारा में सरकारी बैंकों के एटीएम खोलने को लेकर भी सदस्यों ने मांग उठाई। इससे लोगों को एटीएम से पैसे निकालने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल भत्तों को 450 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए। 65-70-75 वर्ष आयु पार करने वाले पेंशनरों को क्रमश: 5-10-15 फीसदी देय पेंशन को मूल पेंशन में शामिल किया जाए। इसको लेकर सरकार के समक्ष भी मुद्दा उठाया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान चैन सिंह, मुख्य सलाहकार प्रीतम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष करनैल सिंह राणा, खैदी राम, प्रकाश गोस्वामी, ओम प्रकाश, विचित्र सिंह, खेलो राम, उधम सिंह, स्वर्णा देवी, सुशीला कुमारी, कांता देवी, अब्दुल करीम और शरीफ मोहम्मद सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed