{"_id":"5a58aaa34f1c1bf2408b465b","slug":"91515760291-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनौता पंचायत में 86 बीघा पर बनेगा भेड़ प्रजनन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनौता पंचायत में 86 बीघा पर बनेगा भेड़ प्रजनन केंद्र
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज सलारिया
विज्ञापन
चंबा।
ग्राम पंचायत भनौता में प्रस्तावित भेड़ प्रजनन फार्म के निर्माण को लेकर जमीन पशुपालन विभाग चंबा के नाम हो गई है। करीब 86 बीघा जमीन पर भेड़ प्रजनन केंद्र का निर्माण होगा। वहीं भेड़ प्रजनन केंद्र सरोल से विभाग ने 241 भेड़ें हमीरपुर के ताल फार्म में भेज दी हैं। ऐसे में जब भनौता में भेड़ प्रजनन केंद्र का निर्माण होगा तो ताल फार्म से चंबा की भेडे़ं वापस लाई जाएंगी। विभाग ने भेड़ प्रजनन केंद्र भनौता को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
सरोल के भेड़ प्रजनन केंद्र को भनौता स्थानांतरित किया जाएगा। भेड़ प्रजनन केंद्र सरोल का भनौता में निर्माण किया जाएगा। जबकि सरोल में मेडिकल कॉलेज चंबा के नए भवन का निर्माण होगा। यह जमीन स्वास्थ्य विभाग चंबा के नाम काफी पहले हो चुकी है। ऐसे में अब भेड़ प्रजनन केंद्र का स्थानांतरण शुरू हो गया है। भेड़ प्रजनन केंद्र सरोल से भनौता में खोला जाएगा। इसके लिए विभाग ने 86 बीघा जमीन अपने नाम करवा ली है।
विज्ञापन
2 करोड़ 19 लाख से बनेगा भवन
भेड़ प्रजनन केंद्र की लागत सरकार ने मांगी थी। सरकार के निर्देशानुसार विभाग ने एस्टिमेट कॉस्ट करीब दो करोड़ 19 लाख रुपये तैयार कर सरकार को भेज दी है। इस मामले में अगले आदेश सरकार की ओर से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
241 भेड़ें हमीरपुर भेजीं : उपनिदेशक डॉ. रवि प्रकाश
पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. रवि प्रकाश ने उन्होंने बताया कि भनौता में भेड़ प्रजनन केंद्र के निर्माण के लिए 86 बीघा जमीन विभाग के नाम स्थानांतरित हो गई है। भेड़ प्रजनन केंद्र सरोल से 241 भेड़ें हमीरपुर के ताल फार्म भेज दी हैं।